Bihar Board 12th Pass Scholarship
यदि आपने बिहार बोर्ड से 2022, 2023 या 2024 में 12वीं/इंटर पास किया है एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत ₹25,000 की स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। बिहार बोर्ड ने 12th Pass Scholarship 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। इस लेख में, हम इस स्कॉलरशिप से जुड़ी हर जानकारी, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से समझाएंगे ताकि आप इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।
- योजना का नाम - मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
- लाभार्थी - 2022, 2023 एवं 2024 मे बिहार बोर्ड से इंटर पास छात्राओ को
- छात्रवृति राशि - रु 25000/-
- आवेदन का माध्यम - ऑनलाइन
- अंतिम तिथि - 31 दिसम्बर, 2024
- योजना का उद्देश्य - छात्राओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहायता प्रदान करना
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के तहत केवल वे छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने 2022, 2023 या 2024 में बिहार बोर्ड से 12वीं (इंटर) किसी भी डिविजन से परीक्षा पास की हो।
आवेदन प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक (IFSC कोड सहित बैंक का विवरण)
- आय प्रमाण पत्र (आर्थिक स्थिति का प्रमाण)
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणियां की छात्राओं के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र (राज्य में निवास का प्रमाण)
- 12वीं की मार्कशीट
- इंटर रजिस्ट्रेशन नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
नोट: सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
Important Dates
आवेदन शुरू होने की तिथि - प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
आवेदन की अंतिम तिथि - 31 दिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तिथि - 31 दिसंबर 2024
पात्रता शर्तें
इस योजना की पात्रता को सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित शर्तों का पालन करें:-
शर्तें विवरण
- केवल छात्राएं पात्र हैं
- शैक्षणिक योग्यता बिहार बोर्ड से 12वीं परीक्षा 1st/2nd/3rd division पास
- परीक्षा वर्ष 2022, 2023 या 2024 में इंटरमीडिएट पास
- बैंक खाता आवेदिका के नाम पर बैंक खाता जो आधार से लिंक होना चाहिए।
आप नीचे दिए गए लिंक से इस स्कॉलरशिप को apply कर सकते हैं।
Apply Link - Click Here