Bihar Vridha Pension Yojana 2025 Apply Online

 Bihar Vridha Pension Yojana 2025

सरकार हर महीने दे रही है ₹ 400 से लेकर ₹ 500 रुपयो का पेंशन, जाने क्या है योजना और आवेदन प्रक्रिया?
Bihar Vridha Pension Yojana 2025

बिहार सरकार ने राज्य के वृद्ध नागरिकों की सहायता के उद्देश्य से बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2025 की शुरुआत की है। इसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए है जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जो किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। इस योजना के तहत, पात्र नागरिकों को हर महीने ₹400 से ₹500 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। समाज में वृद्धजनों की बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लाभ

सभी आवेदक को इस  योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं:

  • 60 से 79 वर्ष के बीच के बुजुर्गों को ₹400 प्रति माह।
  • 80 वर्ष या उससे अधिक आवेदक उम्र के बुजुर्गों को ₹500 प्रति माह।

पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट भेजी जाती है।

इससे पारदर्शिता बनी रहती है और धनराशि के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाती है।

यह योजना बुजुर्गों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

पात्रता मानदंड :

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं। इन्हें पूरा करना अनिवार्य है:

  • सभी आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
  • सभी आवेदक का आधार कार्ड तथा  बैंक खाता NPCI (National Payments Corporation of India) से लिंक होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज :

सभी आवेदक योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  1. आधार कार्ड: पहचान और आयु प्रमाण के लिए।
  2. वोटर आईडी कार्ड: निवास प्रमाण के लिए।
  3. NPCI लिंक बैंक खाता पासबुक: पेंशन राशि जमा करने के लिए।
  4. पासपोर्ट साइज फोटो: हाल की फोटो (JPG/JPEG 30 से 50 केबी)।
  5. सहमति पत्र: आधार और बैंक खाता लिंकिंग की पुष्टि के लिए।

महत्वपूर्ण जानकारियां :

यह योजना केवल बिहार के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए है।

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही एवं  सत्यापित होनी चाहिए।

सभी आवेदक ध्यान दे की किसी भी गलती के कारण आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

आप नीचे दिए गए लिंक से इसको online apply कर सकते हैं।

Apply Now - Click Here 


और नया पुराने