RRB NTPC Graduate Level Exam Date 2026 Out: 16 मार्च से परीक्षा शुरू, Download Official Notice

RRB NTPC Graduate Exam Date 2026

RRB-NTPC-RAILWAY-GRADUATE-LEVEL-EXAM-DATE-OUT

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level (CEN 06/2025) के 5,810 पदों के लिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों का फॉर्म Accept हुआ है, वे परीक्षा से 10 दिन पहले अपना 'Exam City' चेक कर सकेंगे। ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।

🚀 Official Exam Schedule (CEN 06/2025)

भर्ती का नाम RRB NTPC Graduate Level
नोटिस जारी होने की तारीख 13 फरवरी 2026
CBT-1 परीक्षा तिथियां 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक
Exam City लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले
एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले

⚠️ परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले यह काम जरूर करें

रेलवे ने नोटिस में साफ चेतावनी दी है (Point 4 & 5):

  • Aadhaar Verification: परीक्षा हॉल में एंट्री से पहले Aadhaar Linked Biometric Authentication होगा।
  • Original ID: अपना Original Aadhaar Card साथ लेकर जाएं।
  • Unlock Aadhaar: अगर आपने अपना आधार लॉक किया है, तो परीक्षा से पहले उसे Unlock जरूर कर लें।

🛠️ एडमिट कार्ड कब और कैसे आएगा?

एडमिट कार्ड (E-Call Letter) आपकी परीक्षा की तारीख से ठीक 4 दिन पहले डाउनलोड होगा।

  • जैसे, अगर आपकी परीक्षा 16 मार्च को है, तो एडमिट कार्ड 12 मार्च को आएगा।
  • SC/ST उम्मीदवारों के लिए Travel Authority पास 10 दिन पहले जारी होगा।

🔗 Important Links

❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. RRB NTPC Graduate Level की परीक्षा कब है?

परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी और 27 मार्च 2026 तक चलेगी।

Q2. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी परीक्षा किस दिन है?

परीक्षा से 10 दिन पहले (लगभग 6 मार्च को) 'Exam City & Date' का लिंक एक्टिव होगा, जिसमें आप अपनी शिफ्ट और शहर देख पाएंगे।

और नया पुराने